
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने समस्त विभागाध्यक्षो जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर समस्त कार्यालयों में पत्र एवं पत्रावलियों का संचरण ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाये। परन्तु देखा जा रहा है कि अभी भी जनपद के कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों द्वारा पत्रों एवं पत्रावलियों का संचरण मैनुअल माध्यम से किया जा रहा है जो शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का उल्लंघन है।
उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों को आदेशित किया है कि 12 अगस्त से जनपद के समस्त कार्यालयों में समस्त प्रकार के पत्रों एवं पत्रावलियों का संचरण ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। यदि आदेश के उपरान्त भी किसी भी स्तर से पत्रों, पत्रावलियों का संचरण जिलाधिकारी के समक्ष मैनुअल माध्यम से होना पाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध दिए गये निर्देशों का अनुपालन करने के सम्बन्ध में नियमानुसार सख़्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश