देहरादून।
रायपुर से आगे मालदेवता क्षेत्र में बुधवार देर रात बारिश ने अपना खूब कहर बरपाया। मालदेवता जंक्शन के पास बादल फटने से भारी मलबा सड़क पर आ
गया। इससे पीपीसीएल और द्वारा को जाने वाली सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं। सड़क बंद होने से दर्जनों गांव और क्षेत्र में बने होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे को जाने वाले रास्ते बंद हो गए।
देहरादून के रायपुर से मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। यहां मलबा और बारिश का पानी ने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को नुकसान पहुंचाया। मालदेवता जंक्शन के पास भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बादल फटने की जानकारी दी।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
मा0 प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
गीता आश्रम में आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती का 34 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम श्रद्धा भक्तिपूर्वक संपन्न हुआ