August 29, 2026

पूर्व मंत्री आर्य ने सिडकुल सितारगंज में समस्याओं को लेकर डॉ सुधा यादव से मुलाकात की

आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर पूर्व मंत्री श्री सुरेश आर्य जी ने उपखंड की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। तथा परिवहन की समस्या लेकर सिडकुल सितारगंज में उठ रही मांग को भी उनके समक्ष रखा।  उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेगी। इस अवसर पर डॉक्टर घनश्याम सिंह ने ध्यान और योग विषय को आज प्रासंगिक होने के बारे में बताया कहा आज की पहली आवश्यकता है की और तन और मन स्वस्थ रहे। डा सुधा यादव जी ने कहा है कि ग्रस्त जीवन की अपनी विडंबनाएं हैं पूर्व मंत्री आर्य ने डॉक्टर सुधा यादव जी को कैंची धाम दर्शन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बनारस से आये सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह भी मौजूद थे।