
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनपद के विभागीय खातों के संबंध जनपद के विभागीय अधिकारियों एवम् बैंकर्स के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में एलडीएम ने जिलाधिकारी को उक्त संबंध में जनपद के 36 विभागीय खातों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे विभागीय खाते जिनमें 10 वर्ष तक कोई लेनदेन नहीं हुआ है व जो डिएक्टिव हो गए हैं ऐसे खातों को बैंकर्स के साथ समन्वय बनाकर तत्काल खातों को एक्टिव करना सुनिश्चित करे।
बैठक में सहायक महाप्रबंधक एसबीआई स्वर्ण सिंह सूरी,मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा पिथौरागढ़ प्रसाद ह्यांकि, प्रवीण ग्रब्याल,लीड बैंक प्रबंधक एन.आर.जौहरी, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा,डीडीओ रमा गोस्वामी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट उपस्थित रहे।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शाम आरती तक लगभग 38 लाख 90 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर स्नान कर अपने-अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके/रहे
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम बहादराबाद में आयोजित