
प्पिथौरागढ़ ।
जनपद में भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 137 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।
मुख्य कार्यक्रम पन्त स्मारक मे आयोजित हुआ इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरि गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी शिवकुमार बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत एवं संयोजक पन्त फाउंडेशन/पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह लुठी के अलावा अधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय आम जनमानस ने पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रदांजलि दी गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने पण्डित जी को याद करते हुए कहा कि पण्डित जी द्वारा शिक्षा, चिकित्सा के विकास हेतु अनेक कार्य किए गए जिसके चलते आज उनके नाम पर उत्तराखंड समेत देश मे भी शैक्षणिक एवम् चिकित्सा के संस्थान स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमें पण्डित जी के सिद्धांतो को अपनाकर कार्य करने होंगे।
कार्यक्रम में संयोजक पन्त फाउंडेशन महेन्द्र सिंह लूंठी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत द्वारा पण्डित जी को याद करके हुए अपने विचार व्यक्त किए गए।
तत्पश्चात नगरपालिका सभागार में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 137 वी जयंती आयोजित आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, सांस्कृतिक, चिकित्सा, शिक्षा एवम् विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओ को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई जिसका समापन घंटकरण मे पन्त स्मारक पर हुआ एवं नगरपालिका सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के मध्य निबंध एवम् भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राएं ,राज्य आंदोलनकारी, स्थानीय आम-जनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए