
हरिद्वार। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय बाइस चेयरमैन मीडिया विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में भी पत्रकारिता अपने सामाजिक दायित्वों को सर्वोपरी मान कर कार्य कर रही है। तभी तो राष्ट्र निर्माण में पत्रकार की अहम भूमिका हैं। उक्त विचार भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय बाइस चेयरमैन मीडिया विपिन कुमार गुप्ता ने आज अपने हरिद्वार प्रवास पर व्यक्त किए। श्री गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद में राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया की जिम्मेदारी बहुत अधिक है। मीडिया के विभिन्न मंचों पर चाहें वह प्रिंट मीडिया हो, इलेक्ट्रानिक मीडिया या सोशल मीडिया सबकी अपनी – अपनी भूमिका हैं और इन सब में सामजस्य बैठाने का काम भी परिषद द्वारा किया जा रहा है। आज मीडिया समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। एक पत्रकार सीमित उपलब्धता के बाद भी आधुनिकता की अंधी दौड़ में भी समाज में व्याप्त विषाक्त वातावरण को शुद्ध करने का बीड़ा भी भारत विकास परिषद के सानिध्य में उत्तर मध्य क्षेत्र के सचिव सेवा ब्रज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद ने सेवा और संस्कार के क्षेत्र आज एक अलग मुकाम हासिल किया है और इसमें मीडिया ने अपनी भूमिका का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से किया है। मीडिया का लोहा तो सभी मानते आ रहे हैं।इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि भारत विकास परिषद में मीडिया आधुनिकता के दौर में भी जिला सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय बाइस चेयरमैन मीडिया विपिन कुमार गुप्ता का भूपतवाला स्थित शिवधाम में पहुंचने पर पटका और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मेरठ के अनिल माहेश्वरी मौजूद थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित ओशो मेगा कैंप के माध्यम से ध्यान, मौन और आत्मचेतना की साधना
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 13वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान