चीनी मिल मालिकों की हठधर्मिता व किसानों का शोषण कतई बर्दास्त नही: गन्ना मंत्री

हरिद्धार।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानन्द ने सार्वजनिक व सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में पहली बार पेराई सत्र सम्पन्न होते ही गन्ना किसानों का पूरा भुकतान शासन से जारी कर दिया है। गन्ना किसानों की आर्थिक माली हालत को देखते हुए स्वामी यतीश्वरनन्द ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया जिससे सहकारी व सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के किसानो के भुकतान के लिए 198.64 करोड़ रुपये का गन्ना भुकतान तत्काल अवमुक्त किया गया । इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द ने कहा कि निजी क्षेत्रों की चीनी मिलों के गन्ना किसानों का भुकतान भी जल्द ही करा दिया जाएगा। चीनी मिल मालिकों की हठधर्मिता व किसानों का शोषण कतई बर्दास्त नही होगा।
इस सम्बंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला के गन्ना किसानों के पेराई सत्र 2020-21 के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चन्द्रेश यादव सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 198 करोड़ 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए गन्ना विभाग को उपलब्ध कराई गयी। विभाग द्वारा यह धनराशि सभी सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के बैंक खातों में स्थानान्तरित कर दी गई है।श्री यतीश्वरानन्द माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा बताया गया कि इस समय कोरोना महामारी के कारण राज्य का किसान कठिन दौर से गुजर रहा है और सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और किसानों को उनकी फसल का मूल्य दिलाये जाने के लिए वचनबद्ध है। जिसे देखते हुए विगत दो दशकों में पहली बार इतनी तत्परता से पेराई सत्र सम्पन्न होते-होते गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु चीनी मिलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके