
हरिद्वार।
थाना कनखल पुलिस ने ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करते हुए परीक्षित गोस्वामी को गिरफ्तार किया है, परीक्षित गोस्वामी को देर रात मुखबिर की सूचना पर एस आर मेडिसिटी अस्पताल जगजीतपुर के पास से ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है,
एसएसपी हरिद्वार के आदेश अनुसार पुलिस द्वारा आवश्यक वस्तु एवं डावाओ की कालाबाजारी को रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, सी ओ सिटी अजय प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी कर रहा है, जिस पर कनखल थाने की एक पुलिस टीम गठित की गई जिस ने मुखबिर की सूचना पर परीक्षित गोस्वामी निवासी कार्तिकेय कुंज अपार्टमेंट कनखल को गिरफ्तार किया है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री