
हरिद्वार । जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों का चयन/ ट्रायल दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को अपराहन 3.00 बजे से हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी उक्त राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगें। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण – पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी निर्धारित समय एवं तिथि पर चयन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।
————–

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम