आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर करनपुर मंडल एवं केदार नगर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार के साथ मिलकर राम दरबार भेंट कर परिवार को शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता है और हमें समय-समय पर कार्यकर्ताओं के परिवार से मिलकर परिवार की कुशलता के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के माध्यम से मुलाकात हो पाती है परंतु परिवार से मिलना नहीं होता इसलिए मैं महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दूंगा।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री राजेश कंबोज संकेत नौटियाल प्रदीप कुमार मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर राहुल लारा आकाश एवं सभी शक्ति केदो के संयोजक परिवार सदस्यों उपस्थित रहे।
More Stories
हरिद्वार सासंद ने सेवा पर्व पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद में आयोजित शिविर का स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाया जा रहे स्वास्थ्य शिविरो में क्षेत्र वासियों को मिल रहा है लाभ