
रुडकी।
जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार का उनके पैतृक गांव खुंडेवाली में अंतिम संस्कार किया गया। एक माह पूर्व उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने जांच कराई थी।
जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज कुछ दिन रुडक़ी में भी चला, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।
अंतिम संस्कार शहीद मृतक अमित कुमार के पैतृक गांव खुंडे वाली में सम्मान किया गया व सलामी दी गई। अंतिम संस्कार में पुलिस अधीक्षक रेलवेज श्री मंजूनाथ टीसी, अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर श्री पंकज गैरोला समस्त थानाध्यक्ष जी आर पी उत्तराखण्ड ,जीआरपी व जनपद हरिद्वार के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण तथा आरपीएफ के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए