
हरिद्वार,।: बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ । स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली थे । इस टूर्नामेंट में बीएचईएल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक, 15 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को 14 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से, अलग-अलग इकाइयों के कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ पारस्परिक सम्पर्क का अवसर मिलता है । उन्होंने कहा कि खेलों से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा, हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है ।
भोपाल टीम के श्री विक्रांत कोरी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के श्री सचिन मग्गू को “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक श्री अगस्टिन खाखा एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

More Stories
मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा
परमार्थ निकेतन में विश्व के विभिन्न देशों से आए योग-जिज्ञासुओं ने प्राप्त किया योग, वेदांत एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण
खेल महाकुंभ में विधायक चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम