October 25, 2026

सपना चौधरी की पॉपलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं

नई दिल्ली:

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. बिग बॉस के घर से लौटने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी के ग्राफ में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. सपना चौधरी अपने फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या मिलियंस में है. फिलहाल तो सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस सॉन्ग में सपना चौधरी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस कर रही हैं, और फैन्स को उनका यह अंदाज पसंद भी आ रहा है.