
पिथौरागढ़ । जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय सभागार में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के कक्ष आरक्षण से संबंधित प्राप्त 15 सुझाव एवं आपत्तियों को गठित समिति द्वारा विस्तार पूर्वक सुनते हुए सभी का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के अलावा संबंधित अधिकारी एव आपत्तिकर्ता / सुझाव प्रस्तुत कर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
गौ संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने दबोचा
रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान