मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।
More Stories
हरिद्वार पहुंचे IG अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे
जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड डीडीहाट में श्री मलय नाथ स्वामी मंदिर में जाकर पूर्ण विधिविधान से पूजा अर्चना कर जनपद की खुशहाली हेतु कामना की
मानसून काल को देखते हुए जिलाधिकारी ने विकासखंड डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछिना की सड़कों का स्थानीय निरीक्षण किया