
हरिद्वार ।- नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रेक्षकों द्वारा त्रिशूल गेस्ट हॉउस में एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने, व्यय मॉनिटरिंग तंत्र को और अधिक सक्रिय रखने, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने, मतदाताओं को प्रभावित करने वाली संभावित अवैध गतिविधियों को रोकने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, सामान्य प्रेक्षक उमेश नारायण पांडेय, राजेंद्र कुमार, विप्रा त्रिवेदी, बंशीलाल राणा, व्यय प्रेक्षक रोमिल चौधरी, अजय बिरथारे, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकारन अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, sdm अजयवीर सिंह आदि उपस्थित थे

More Stories
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग लिया
जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोमवती स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जयजा लेते हुए
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान