
हरिद्वार।”गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने इंडियन रेडक्रॉस सचिव/विभागाध्यक्ष शरीर रचना ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्रोफेसर (डॉo) नरेश चौधरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित”। 
जनपद हरिद्वार की रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित शानदार भव्य परेड के उपरांत उत्तराखंड सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कार्यरत विभागाध्यक्ष शरीर रचना/ इंडियन रेडक्रॉस सचिव प्रोफेसर (डॉo) नरेश चौधरी को समर्पित उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने डॉ० नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ० नरेश चौधरी को उनके मूल दायित्वों के अतिरिक्त जब भी उनको जनपद प्रशासन द्वारा चुनौतीपूर्ण अन्य कार्य दिए जाते हैं, तो वह सभी कार्य डॉ० नरेश चौधरी द्वारा बड़ी कर्मठता एवं समर्पित होकर उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराए जाते हैं। डॉ० नरेश चौधरी को सम्मानित किया जाना उनके लिए तो प्रेरणा स्रोत है। अपितु अन्य अधिकारियों को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी। जिससे वे भी अपने मूल दायित्वों के साथ अतिरिक्त कार्यों को संपन्न कराने के लिए अग्रसर रहें। डॉ० नरेश चौधरी वास्तव में इस प्रकार पावन अवसरों पर सम्मान प्राप्त करने के सच्चे हकदार हैं। डॉ० नरेश चौधरी ने सम्मानित होने पर कहा कि समय-समय पर किए जाने वाले सम्मान से मुझे और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। एवं इसके अतिरिक्त जो आत्म संतुष्टि मिलती है वह तो मेरे लिए अतुलनीय है। डॉ० नरेश चौधरी ने सभी अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब भी मुझे अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्य एवं सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलता है तो अग्रणी होकर सहर्ष स्वीकार करता हूं। और उन सभी कार्यों को उत्कृष्ट रूप से संपन्न करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि एवं पूंजी है। जिसको अधिक से अधिक अर्जित करने के लिए मेरे शुभचिंतक मुझे शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित करते हैं। डॉ० नरेश चौधरी को सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परर्मेन्द्र डोबल, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सी०ओ०सिटी जूही मनराल ने विशेष रूप से बधाई दी।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार