
पिथौरागढ ।आज का दिन उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है क्योंकि आज हमारे मा •प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देशो के क्रम में जनपद में रामलीला ग्राउंड के अलाव जनपद के विभिन्न स्थानों पर एलईडी के माध्यम से प्रसारण किया गया एवं विभिन्न स्थानों पर दीप उत्सव का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रलुठी, उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह, डीपीओ हरीश आर्य, कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी , उपनिदेशक गौरव एन आई सी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अधिकारी अनूप बिष्ट, बाल विकास अधिकारी निर्मल बसेड़ा के अलावा अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण