
पिथौरागढ़,। श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला पंचशूल सेंटिनल्स और फेबुलोस 14 के मध्य खेला गया जिसमें फेबुलोस 14 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में 180 रन बनाए, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंचशूल सेंटिनल्स 6.4 ओवर में 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

दूसरा मुकाबला एस पी 11 और माइटी एस एस बी 11 के मध्य खेला गया जिसमें एस पी 11 ने टॉस जीतकर निर्धारित 15 ओवरों में 140 रन बनाए , वहीं दूसरी पारी में उतरी एस एस बी 11 15 ओवरों में 127 ही बना पाई।
तीसरा मुकाबला माइटी हाइलैंड्स और करेजियस 55 के मध्य खेला गया जिसमें करेजियस 55 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 109 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी माइटी हाइलैंड्स की टीम 12.3 ओवरों में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच का सुबारंभ एसीमओ डॉ स्वप्निल और सीओ मोहन चंद्र जोशी द्वारा किया गया इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट भी मौजूद थे

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण