
हरिद्वार। शहीद भगत सिंह को दी गई फाँसी के लिए पाकिस्तान लाहौर हाईकोर्ट में चले मुकदमे के ट्रायल को गुरुकुल कांगड़ी को उपलब्ध कराने वाले श्री रामदे देहरादून के एक निजी महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। रामदे लौटते हुए गुरुकुल में पाकिस्तान से 2012 में आए लक्ष्मण शर्मा के निवास पर पहुँचे।
लक्ष्मण शर्मा की पत्नी श्रीमती रेती देवी को श्री रामदे अपनी पुत्री ही मानते हैं। गुरुकुल के सुरम्य वातावरण को देखकर उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी शिक्षा संस्था और कहीं नहीं है।यहाँ की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के द्वारा किए जा रहे शोध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के समय से ही देश दुनिया को प्रेरणा देता आया है।
उन्होंने भगत सिंह के विषय में बोलते हुए कहा कि भगत सिंह भारत के ही नहीं वे तो तत्कालीन संपूर्ण हिंदुस्तान के नायक थे। जिन्होंने अपने बलिदान से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नई जान फूँक दी थी।वर्तमान भारत के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भगत सिंह का ऋणी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
महान संत परमहंस श्री रामकृष्ण जी एवं राष्ट्रऋषि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा एसएसपी हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक नगर को मेडल अलंकृत किया