*कोतवाली नगर हरिद्वार*
*रिक्शे में नगदी, चांदी के कड़े, सिक्के और मोबाइल रखी झोली छूटने से महात्मा था परेशान*
*माता के इलाज के लिए गुजरात से हरिद्वार पहुंचा था महात्मा*
*थैले की तलाश में जुटी पुलिस की रंग लायी मेहनत, किया मालिक के सुपुर्द*
*महात्मा ने विनम्र व्यवहार और मदद के लिए जताया हरिद्वार पुलिस का आभार*
चौकी रोड बेल में एक महात्मा बालक नंद आए। उन्होंने बताया कि उनकी झोली जिसमें ₹40000/- नगदी, चांदी के कड़े, दो सिक्के और एक मोबाइल रखे थे, वह झोली गलती से किसी रिक्शे में छूट गई। बालक आनंद महाराज जो अपनी माता जी का इलाज करवाने के लिए गुजरात से हरिद्वार आए थेशिकायत मिलते ही चौकी रोडिबेलवाला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संबंधित ई-रिक्शा की तलाश करते हुए आसपास के लोगों को पूछताछ की तथा ई-रिक्शा चालक आनंद सहगल को तलाशकर रिक्शे से झोली व अन्य सामान सकुशल बरामद किया। नगदी ₹40000, कड़े और मोबाइल सकुशल वापस पाकर पीड़ित द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग
भीमताल में महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : भावना मेहरा
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई