
हरिद्वार।
कोरोना महामारी के समय मे हरिद्वार पुलिस की मिशन हौसला की टीम लोगो की जान बचा रही है, आज मंगलौर कोतवाली के बाद दूसरी घटना थाना सिडकुल क्षेत्र की है जहाँ रमेश निवासी नवोदय नगर द्वारा कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि उनकी माताजी श्री कस्तूरी देवी जिनकी उम्र 72 वर्ष है की तबीयत खराब हो रही है व सांस लेने में तकलीफ हो रही है व ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है जिस पर मिशन हौसले के तहत थानाध्यक्ष सिडकुल महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करते हुए चौकी कोर्ट प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप रावत एवं चेतक में नियुक्त कां बृजेश व कां बलवंत से कॉलर रमेश के घर नवोदय नगर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया जिसके लिए उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस को हार्दिक धन्यवाद कहा गया।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान