हरिद्वार।”इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन उत्तराखंड डॉ० नरेश चौधरी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन का स्वागत करते हुए उत्तराखंड रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत जानकारी देते हुए विशेष रूप से चर्चा की”। 
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन का प्रदेश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किए जाने पर इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड की तरफ से इंडियन रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ० नरेश चौधरी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही साथ इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत रूप से जानकारियां मुख्य सचिव को दी। चेयमैन रेडक्रॉस उत्तराखंड डॉ० नरेश चौधरी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन को अवगत कराया कि उत्तराखंड में माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह पी०वी०एस०एम०, यू०वाई०एस०एम०, ए०वी०एस०एम०, वी०एस०एम० की विशेष पहल एवं निर्देशन में सभी कॉलेजों में यूथ रेडक्रॉस का गठन किया जा रहा है। जिससे संपूर्ण प्रदेश में लगभग 5 लाख यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक तैयार हो जाएंगे, जो कि जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के साथ मिलकर जन जागरण अभियानों में सक्रिय सहभागिता करेंगे। साथ ही साथ आपदाओं में भी फर्स्ट मेडिकल रेस्पोन्डरस के रूप में समर्पित रूप से सहयोग करेंगे। डॉ० नरेश चौधरी ने चार धाम यात्रा एवं आगामी कुंभ में भी रेडक्रॉस स्वयंसेवकों का सहयोग करने के लिए मुख्य सचिव को आश्वासित किया।
तथा प्रदेश में स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता के लिए इंडियन रेडक्रॉस को मदर एन०जी०ओ० के रूप में नेतृत्व करने का प्रस्ताव भी मुख्य सचिव को दिया। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने इंडियन रेडक्रॉस की सराहना करते हुए कहा कि इंडियन रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने डॉ० नरेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व में भी आपदाओं एवं कुंभ मेलों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं भविष्य में भी और अधिक समर्पित होकर चुनौतीपूर्ण कार्यों को स्वयं पहल कर नेतृत्व करने के लिए उत्तराखंड सरकार रेडक्रॉस की सराहना करते हुए विशेष रूप से इंडियन रेडक्रॉस अध्यक्ष माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं चेयरमैन डॉ० नरेश चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करती है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके