हरिद्वार।
कुम्भनगरी हरिद्वार में सम्पन्न हुए कुंभ मेले के दौरान हुई कोविड टेस्ट में गड़बड़ी का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार के सुभाष घाट पहुंचकर उपवास किया। प्रदेश अध्यक्ष के उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। राज्य सरकार की नाक के नीचे यह घोटाला हुआ है और सरकार अधिकारियों की जांच समिति बनाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। सरकार को मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग से कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ