
देहरादून,
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल भी रद्द कर दी गई है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा है कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। प्रदेश में भले ही कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हों, इसके बावजूद भी लगातार दूसरे साल उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा फिलहाल प्रतिबंधित है।
बता दें कि हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार के चारधाम यात्रा शुरू करने के फैसले पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को भी रद्द कर दिया है। कांवड़ यात्रा रद्द होने से व्यापारियों की आस जहां टूटी है वहीं उन्हें नुकसान भी हुआ। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए