June 25, 2026

हरिद्वार सिंहद्वार फ्लाईओवर पर ट्रॉली से टकराई इनोवा कार, कई घायल

 

हरिद्वार।

सोमवार देर रात थाना कनखल क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब हरियाणा नंबर की एक इनोवा कार लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मैं जा टकराई। हादसे में हरियाणा के गुड़गांव 8 लोगों के चोटें आई हैं जिनमें से इनोवा गाड़ी का ड्राइवर की हालत काफी गंभीर बताई जा रहा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में पड़ने वाले सिंहद्वार फ्लाईओवर पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब हरियाणा नंबर की इनोवा कार लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा टकराई , जिसके कारण कार में सवार 8 सवारी जिसमें से 3 पुरुष और 5 महिलाएं थी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं बाकी को मामूली सी चोट लगी है।

कनखल निरीक्षक कमल लुंठी ने बताया की चार लोगों की गंभीर हालत है जिन्हें जिला हॉस्पिटल में भेज दिया गया था। फिलहाल ट्राली चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

You may have missed