हरिद्वार।
नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई पहल की है। नगर निगम के मृतक आश्रितों के परिजन लंबे समय से मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। बार-बार प्रयास करने, गुहार लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही थी। मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने नई पहल करते हुए इस बारे में शिकायतों का निस्तारण शुरू किया। सोमवार को वें दो मृतक आश्रितों के घर पहुंचे और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे।
घर बैठे ही नौकरी की चिट्ठी मिलने पर मृतक आश्रितों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उन्होंने नगर आयुक्त का आभार जताया इस दौरान माहौल को और ज्यादा खुशनुमा बनाते हुए मुख्य नगर आयुक्त ने दोनों के घरों के पास पौधे भी लगाए।
More Stories
शीतकालीन यात्रा के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को प्रधानमंत्री ने बार-बार सराहा
बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल, मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला, विशिष्ट विभूतियों ने किया कैंसर हाॅस्पिटल का भूमि पूजन
समाजसेवी खटाना ने पेयजल निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए