पिथौरागढ़ ।11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को मनाए जाने हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में ऑफिस योगा/चेयर योग का प्रदर्शन किया गया।जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को योग एवं प्राणायाम, ध्यान आदि अभ्यास कराए गए।योग अनुदेशक रवि पाण्डे द्वारा चेयर योग का प्रदर्शन किया गया।जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्मिकों को 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिदिन 10 मिनट का योग ब्रेक 1:30pm पर किए जाने हेतु आदेशित किया गया।जिलाधिकारी ने आयुर्वेद विभाग द्वारा जनपद में कराए जा रहे योग संबंधी कार्यक्रमों की सराहना की ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह,उपजिलाधिकारी सदर वैभव काण्डपाल, मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मण सिंह टोलिया आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आयुष विभाग से डॉ बीपी जोशी नोडल अधिकारी,डॉ हेमलता पायर सह नोडल अधिकारी,डॉ उषा बृजवासी भट्ट कार्यक्रम प्रभारी,अभय पटियाल उपस्थित रहे।

More Stories
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी