मा0 सीएम के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को बढाता जिला प्रशासन।
कलेक्टेªट, कोरोनेशन, पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में हिलांस आउटलेट तैयार मा0 सीएम जल्द करेंगे लोकार्पण
जिले में मूर्तरूप लेती आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट,
महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, स्थानीय उत्पादों के विपणन को उचित प्लेटफार्म,
देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल मा0 मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थ्लों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकर्पाण किया जाएगा।
जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोले गए हैं। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा।

More Stories
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र कुमार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब