पिथौरागढ़ । हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई पर जिला सूचना कार्यालय पिथौरागढ़ सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बता दें 30 मई के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है साल 1826 में 30 मई के दिन ही हिंदी का पहला अखबार उदन्त मार्तण्ड निकाला गया था जिसके संपादक जुगल किशोर शुक्ला थे
इस अखबार के पहली बार छपने के दिन को ही हिंदी पत्रकारिता दिवस का दिन मान लिया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी व शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 
गोष्ठी में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, हिन्दी पत्रकारिता में हो रहे बदलावों, सोशल मीडिया समेत अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पिथौरागढ़ में अनेक पदों पर की गई सेवाकाल की यादों को पत्रकारों के साथ सांझा करते हुए कहा कि अखबार की महत्वता आज भी बरकरार है, उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूपों आजादी से पहले के दौर, अल्मोड़ा अखबार, टीवी, दूरदर्शन के दौर, वर्तमान के 24×7 मीडिया चैनलों व आज। के दौर में सोशल मीडिया पर अपने विचार गोष्ठी में रखें। उन्होंने पत्रकारों के सुरक्षित भविष्य बीमा, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के साथ ही पत्रकार कल्याण कोष की बात कही।
इस अवसर पर जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद समेत जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार न्यूज–18 विजयवर्धन उप्रेती द्वारा किया गया।

More Stories
DM और SSP हरिद्वार ने किया नहर पटरी का निरीक्षण
Operation recovery :- हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का एक और बड़ा खुलासा