*थराली के एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के अपने मजबूत इरादे को दोहराते हुए अधिकारियों कार्मिकों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में थराली में निर्माणाधीन पुल बीच में ही गिर गया | यह सरासर बहुत बड़ी लापरवाही है | मैंने तत्काल इसका संज्ञान लिया | तुरंत तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया | इतना ही नहीं कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा अथवा काम में ढिलाई करेगा, जनता के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख होगा | उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी | जहां तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है, यह जनता का धन है, जो उनकी गाढ़ी खून पसीने की कमाई का पैसा है, जो राज्य के विकास के काम आता | हमने तय किया है कि निर्माणाधीन कार्य के दौरान जो पैसे की बर्बादी हुई है, उसकी भरपाई भी उसी ठेकेदार से की जाएगी जिसके पास निर्माणाधीन पुल का टेंडर था |*

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था