आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं की स्थिति एवं उनमें आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO), जिला विकास अधिकारी (DDO), समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर एवं जनपद के संबंधित कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया

More Stories
रूद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया
परमार्थ निकेतन में ‘कला प्रवाह’ का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 16वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान