“सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल”के अवसर पर आज बग्वालीपोखर (अल्मोड़ा) में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।
द्वाराहाट क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश जनपदीय अधिकारियों को दिये।प्रत्येक पीड़ित व फरियादी की समस्या का उचित समाधान सुनिश्चित करने और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हमारा उद्देश्य है जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उसके उपरांत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महालक्ष्मी किट, दीनदयाल उपाध्याय ऋण के महिला समूह को चेक वितरण किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम भट्ट जी, पूर्व विधायक श्री महेश नेगी जी, श्री अनिल शाही जी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस चौकस