*अवैध खनन पर जिलाधिकारी सख्त, 2 स्टोन क्रेशर सीज।*
हरिद्वार । सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गुरूवार की देर रात्रि में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान हिमगंगे स्टोन क्रेसर जो कि पूर्व में सील किया गया था, क्रेसर सीलिंग के बावजूद चलाया जा रहा था, जिस पर क्रेशर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गंगोत्री स्टोन क्रेशर तथा नारायण स्टोन क्रेशर में उप खनिज की मात्रा तथा अभिलेखों में दर्ज उपखनिज की मात्रा में भिन्नता तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों को सील किया गया है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा तथा सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। 
टीम में नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, कानूनगो रमेश चंद्र तथा खनन विभाग के अधिकारी तथा चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर शामिल थे।

More Stories
श्रावण सोमवार पर परमार्थ निकेतन में सेवा, साधना और करुणा का संगम
भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
जनपद हो रहे भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने की गयी अपील