October 23, 2026

रोजगार परक शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर बीएचईएल विशेष प्रयास कर रहा: गुलाटी

हरिद्वार।

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के हरिद्वार ऋषिकेश चैप्टर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन बीएचईएल के निदेशक (वित्त) श्री सुबोध गुप्ता ने आज यहां, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी की उपस्थिति में किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सुबोध गुप्ता जो कि आईसीएआई के हरिद्वार ऋषिकेश चैप्टर के संरक्षक भी हैं, ने चैप्टर के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं । उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि कठोर परिश्रम के बल पर ही आने वाले सुदृढ़ कल का निर्माण किया जा सकता है । श्री संजय गुलाटी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। उन्होंने कहा कि रोजगार परक शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर बीएचईएल विशेष प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि 1988 में स्थापित आईसीएआई का हरिद्वार-ऋषिकेश चैप्टर कॉस्ट अकाउंटेंसी के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है ।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार द्विवेदी, उप अध्यक्ष श्री इंदर कुमार, सचिव श्री विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सचिन कुमार, सदस्य श्री सुशील कुमार आर्य, श्रीमती बिन्नी मल्होत्रा तथा श्रीमती अंजलि शर्मा सहित संस्थान के सभी पदाधिकारी, बीएचईएल के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे ।

You may have missed