*** समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिल्ली सुकरात सोशल रिसर्च युनिवर्सिटी की ओर किया गया सम्मानित
हरिद्वार। पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष एवं गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड के महा प्रबंधक डाo विनोद कुमार त्रिपाठी को शनिवार, 21 जून 2025 (शनिवार) को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003 में आयोजित पुरस्कार समारोह सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार सुकरात सोशल रिसर्च युनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक , धार्मिक, शैक्षिक, गरीब, असहाय और पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मिला है।इस मौके पर डॉ त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के जुनून में माता पिता, गुरुदेव,संत महात्माओं, परिवार और समाज के प्रोत्साहन से ही आगे बढ़ने में बहुत ही भूमिका निभाई है। इस पुरस्कार पर सभी लोगों का सहयोग प्राप्त है। डाo विनोद कुमार त्रिपाठी की सफलता पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। इस कड़ी में पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, संगम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जटा शंकर श्रीवास्तव, पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव, पूर्वांचल महासभा के सचिव राज तिवारी, रामविलास यादव, परमानंद मिश्रा, मनोज पाण्डेय, विकास मिश्रा, संजय कुमार, सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर देर रात चला चैकिंग अभियान
जनपद में 15 दिनों में 26 विभागों में लम्बी समयावधि से एक ही पद/पटल पर तैनात 268 कर्मचारियों के स्थानान्तरण किये गये