हरिद्वार।मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक आहुत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग की 55, सिचाई विभाग की 23, ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल निगम की 10-10, हरिद्वार-विकास प्रधिकरण की 24, जल सस्थान की 08, युवा कल्याण विभाग की 12, शहरी विकास विभाग की 28 अपूर्ण घोषणाओं सहित जनपद की कुल 218 घोषणाऐं अपूर्ण पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को घोषणाओं को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही शासन स्तर पर निरन्तर वार्तालाप करने निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी, के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।

More Stories
कुंभ-2027: गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण की सबसे बड़ी चुनौती सफलतापूर्वक पार, महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं
श्री महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी