पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा आज विकासखंड डीडीहाट में श्री मलय नाथ स्वामी मंदिर में जाकर पूर्ण विधिविधान से पूजा अर्चना कर जनपद की खुशहाली हेतु कामना की गयी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मन्दिर परिसर में वैकल्पिक मार्ग निर्माण किए जाने हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने उरेडा विभाग को मन्दिर परिसर में सोलर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि वैकुंठधाम से मलयनाथ स्वामी मंदिर तक 01 ट्रैकरूट बनाया जाय।
इस दौरान उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबु पाण्डे, तहसीलदार पिंकी आर्या मन्दिर समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत उद्यम आईईसी/प्रचार वाहन को फ्लैग ऑफ
गांवों में उद्यमिता की नई उड़ान, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत पहचान
ऑपरेशन प्रहार 01 अभियुक्त अबैध देशी पिस्टल के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार