मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी जनपद के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा करेंगे उन्होंने संबंधित
अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं


More Stories
कांवड़ मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत फैले कूड़े-कचरे के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान
संजीवनी ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे आज 10:30 बजे सुबह आचार्य बालकृष्ण
केदारनाथ में मरीज की बिगड़ी हालत, हैली एम्बुलेंस से AIIMS ऋषिकेश रेफर