*कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने रंग संग्रहालय को 10000/- की राशि का सहयोग दिया।*
रं संग्रहालय में पहुंचने पर रं समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने अपने पारम्परिक वेशभूषा में रीति रिवाज के साथ तिलक लगाकर और पुष्प भेंटकर कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत किया।
पूर्व रं कल्याण संस्था धारचूला ईकाई अध्यक्ष दीपक सिंह रोकली के पहले दल के एलो आईजी आईटीबीपी के संजय गुंज्याल को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान रं संग्रहालय के पूर्व प्रबंधक कृष्णा गर्ब्याल ने रं संस्कृति संरक्षण में कर रहे प्रयास की जानकारी दी।
कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने रं संग्रहालय का भ्रमण कर रं समाज से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को देखा और रं समाज के द्वारा अपने पारम्परिक संस्कृति और भाषा संरक्षण के प्रयास की सराहना की। रं समाज द्वारा यात्रियों के स्वागत किए आभार जताया 
इस दौरान पूर्व आईजी बिमला गुंज्याल, रं संग्रहालय प्रबंधक दिनेश चलाल,पूर्व प्रधान जस्मा गुंज्याल,सुरेश गुंज्याल,महेंद्र ह्यांकि, बिंदु रोकली सहित यात्री और ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश