हरिद्वार । *जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया*
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में स्थित वेयर हाउस पहुंच कर राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों से कहा कि EVM -VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही व शिथिलता नहीं होनी चाहिए, सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ करे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,मंडल अध्यक्ष भाजपा बिन्दर पाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, सुरक्षा कार्मिक आदि मौजूद रहे।


More Stories
जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कुंभ मेला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पद्म श्री जसपिंदर नरूला जी दर्शनार्थ आयी परमार्थ निकेतन