हरिद्वार। ग्राम अजीतपुर में श्मशान घाट निर्माण कार्य रुकवाए जाने का आरोप लगाए जाने पर ग्राम प्रधान ने आपत्ति व्यक्त की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन पर गांव के श्मशान घाट का निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है। जो कि पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि गांव में श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग पर ही श्मशान घाट का निर्माण कार्य नमामि गंगे योजना के अंतर्गत शुरू करवाया गया है। जिस कार्य को उन्होंने और ग्रामीणों ने मिलकर शुरू किया है। उसे वे कैसे रुकवा सकते हैं। प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया किसी अन्य व्यक्ति द्वारा भूमि को अपनी बताकर शमशान निर्माण के कार्य को रुकवाया है। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। पटवारी ने जो भूमि दी उसी पर श्मशान घाट निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने मांग की कि प्रशासन को जल्द ही जनहित में शमशान घाट निर्माण कार्य को शुरू करवाना चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 12वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
गंगा संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश लेकर आयोजित हुई पाँचवीं ‘गंगा सस्टेनेबिलिटी रन’