*कांवड़ यात्रा 2025*
*देर शाम सीसीआर भवन में समीक्षा गोष्ठी आयोजित, जिलाधिकारी और एसएसपी ने की अध्यक्षता*
*आज की कांवड़ यात्रा के अच्छे और खराब अनुभवों पर की गई चर्चा*
*संयम और धैर्य के साथ तय किए गए नियमों को लागू करने के दिए निर्देश*
*प्रशंसनीय ड्यूटी करने पर 26 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित*
आज शाम डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में कांवड़ मेले की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा आज की कांवड़ यात्रा के अच्छे और खराब अनुभवों की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान आज कांवड़ यात्रा में अच्छी ड्यूटी करने पर 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया।




More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील