भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हरकी पैड़ी पर माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी (पानो देवी) की अस्थियां विसर्जित की।
हरिद्वार बुधवार को हरकी पैड़ी पर माता स्वर्गीय पानो देवी की अस्थियां विसर्जन हेतु कर्मकांड की प्रक्रिया पूरी की उसके बाद मां गंगा में अस्थियों विसर्जित की। अस्थियां विसर्जन के बाद राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपने परिवार के संग गंगा स्नान किया।
उनके तीर्थ पुरोहित पंडित प्रवीण पंच भैया ने अस्थि विसर्जन करवाया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की माता का देहांत हो गया था। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस दौरान उनका बेटा सिद्धार्थ बंसल , जल संस्थान के अधिशासी अभियंता हरीश बंसल , सार्थक बंसल,विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उज्जवल पंडित, अमन शर्मा, अनुराग मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहें।


More Stories
दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा
मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति