कांवड़ मेला 2025
भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी
अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों से जाना जारी यात्रा का हाल
प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों को फल, जल इत्यादि का किया वितरण
करवट बदलते मौसम और भारी बारीश के बीच डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल अपने मातहत पुलिस ऑफिसर्स के साथ आज सिटी क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्ग के भ्रमण पर पहुंचे।
इस दौरान श्री डोबाल द्वारा बरसात में ड्यूटी कर रहे जवानों से बरसाती, छाते इत्यादि की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही जारी कांवड़ यात्रा के सकारात्मक पक्ष एवं पेश आ रही परेशानियों के बारे में जाना।
काफिले के अलकनंदा तिराहे पर रुकने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को फल, पानी, शीतल पेय, बिस्किट एवं ग्लूकोज इत्यादि सामग्री वितरित कर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।


More Stories
दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा
मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति