
हरिद्वार।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान में वन क्षेत्र में जो निवास कर रहे हैं, उनका पुनर्वास, चुगान का अधिकार, रास्ता प्रयोग करने का अधिकार, अन्य राज्यों में वन क्षेत्र के सम्बन्ध में क्या-क्या व्यवस्थायें हैं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी पहलुआंे का ध्यान रखते हुये इस सम्बन्ध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डीएफओ श्री नीरज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्री अमन अनिरूद्ध, सुश्री श्रुति लखेड़ा तथा वन क्षेत्र एवं उसके आसपास निवास करने वाले लोग उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए