*कोतवाली नगर*
*एसएसपी के आदेश पर सीनियर सिटीज़न के साथ गोष्ठी कर रही हरिद्वार पुलिस*
*साइबर अपराधों के अंतर्गत डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर किडनैपिंग इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई* 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटिजनो के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी कुशलता/समस्या के बारे में जानकारी लेंगे हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रह रहे सीनियर सिटीज़न के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी व वर्तमान में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के अंतर्गत डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर किडनैपिंग इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही सभी को घरेलू नौकरों के शत प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील करते हुए नशे के दुष्प्रभाव व उसकी रोकथाम की जानकारी देते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव भी प्राप्त किए गए इसके अतिरिक्त सभी सीनियर सिटिजन को प्रभारी निरीक्षक, महोदय / चौकी प्रभारी/ बीटअधिकारी/ बीट कर्मचारीयों के मोबाइल नंबर दिये गये साथ ही साथ प्रत्येक सप्ताह बीट कर्मचारी सीनियर सिटीजंन के घर जाकर उनसे संपर्क कर कुशलता मालूम करेंगे किसी सम्मानित सीनियर सिटिजन को यदी कोई समस्या हो तो हर सम्भव मदद एंव तत्काल समाधान का भरोसा दिया गया।
उपस्थित सीनियर सिटीजनों द्वारा पुलिस की इस पहल की अत्यधिक सराहना की गईl

More Stories
धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान
त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह
धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार में उमड़े लोग