हरिद्वार (नारसन) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशों के अनुसार, सोमवार को नारसन विकासखंड के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नारसन विकासखंड के सकौती गांव में प्रस्तावित वे साइड अमीनिटीज (सड़क किनारे यात्री सुविधा केंद्र) के निर्माण पर चर्चा करना था। बैठक में विकासखंड की समस्त क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने सीएलएफ पदाधिकारियों को वे साइड अमीनिटीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत किन-किन कार्यों को किया जाएगा और फंड का उपयोग कैसे होगा। यह सुविधा केंद्र यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के केंद्र लोगों को साफ-सुथरे वातावरण के साथ-साथ शौचालय, पार्किंग, जलपान और स्थानीय उत्पादों की बिक्री की सुविधा प्रदान करते हैं। यह केंद्र स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
इस परियोजना के लिए फंड के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सीएलएफ के पदाधिकारियों ने इस परियोजना को लेकर अपनी उत्सुकता दिखाई और इसे सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, डीटीई सूरज रतूड़ी, खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, सहायक प्रबंधक आजीविका शिवशंकर बिष्ट, समस्त सीएलएफ के तीनों पदाधिकारी, सीएलएफ के समस्त स्टाफ, एम&ई राशिद, बीएमएम प्रशांत, आजीविका समन्वयक हीना, एग्री एक्सटेंशन ललित और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था