*कोतवाली रुड़की*
*छात्र छात्राओं को जागरूक करने स्कूलों में पहुंची हरिद्वार पुलिस*
*नशे के दुष्प्रभाव व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक*
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि और साइबर अपराध के संबंध में स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। 
इस अभियान के रुड़की पुलिस द्वारा केंद्रीय विद्यालय खंजरपुर रुड़की, ग्रीनवे स्कूल आदर्श नगर रुड़की व वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरहमपुर रुड़की में जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया।

छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और ड्रग्स के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध के संबंध में टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई, जिससे छात्र-छात्राएं साइबर अपराध की शिकायत कर सकते हैं।

More Stories
हरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
गीता आश्रम की रथ यात्रा में उमड़े साधु-संत व श्रद्धालु, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन