*ग्राम पंचायत मुंडलाना में आज भी आयोजित किया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर।*
*स्वास्थ्य टीम द्वारा 09 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मुंडलाना में 58 लोगों के सैम्पल लिये गये थे, उनमें से एक सैम्पल पाया गया पॉजेटिव।*
हरिद्वार ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके सिंह ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत मुंडलाना में स्वास्थ्य टीम द्वारा आज भी विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 71 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर को जो 58 लोगों के सैम्पल लिये गये थे उनमें से एक सैम्ल पॉजेटिव पाया गया। जिसकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने अवगत कराया है कि
गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 71 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा औषधि वितरित भी की गयी। स्वास्थ्य शिविर मधुमेह के 04, उच्च रक्तचाप 10, बुखार 29, डेंगू 07 मरीज, रैपिड टेस्ट
इस स्वास्थ्य शिविर में शुगर व बीपी की जांच के अतिरिक्त सभी तरह की खून की भी जांच की गयी साथ ही डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करायी गयी।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे
अब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटन
स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित